पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं तैयारियां शुरू कर दी है। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक विवेकानंद इंटर कालेज में आयोजित की गई।
जेएनएन, बुलंदशहर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं तैयारियां शुरू कर दी है। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक विवेकानंद इंटर कालेज में आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर नरेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पंचायत चुनावों में अहम भूमिका निभानी होगी। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत पर पार्टी का संयोजक की नियुक्ति की गई है। बैठक की अध्यक्षता नागेश भाटी और संचालन जितेंद्र सिंह ने किया। नरेंद्र कुमार शर्मा, जयप्रकाश माहुर, प्रताप चौधरी, मनोज भाटी, महेश प्रधान, जयप्रकाश माहुर, चंद्रपाल सिंह, रिकू राणा, शीशपाल, रवि तोमर, अंकित सिंह आदि मौजूद रहे।
संवाद सूत्र, औरंगाबाद : सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की अगौता में बैठक आहुत की गई। जिला संयोजक ने बताया कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मंडल कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर मजबूती के साथ कार्य करें। पार्टी द्वारा अगौता में वार्ड संख्या 8,9,10 व मंडल के प्रत्येक गांव में संयोजक बनाकर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के ब्लॉक संयोजक चौधरी गजेंद्र सिंह और संचालन अगौता किसान सेवा समिति द्वारा किया गया। बैठक में जिला उपभोक्ता भंडार समिति के अध्यक्ष गिरिराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, सचिन चौहान, हरेंद्र सिंह तेवतिया, किरण पाल सिंह, रामअवतार प्रजापति, केशव चौधरी, मुकेश शर्मा, गजराज सिंह सिरोही, प्रदीप प्रधान, रमेश, महिपाल सिंह मौजूद रहे।
पार्टी की नीतियां आमजन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
बसपा जिला कार्यालय पर सोमवार को बैठक की गई। मुख्य अतिथि पश्चिमी उप्र प्रभारी समसुदीन राइन ने समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों की जानकारी दें। आगामी पंचायत चुनावों को लेकर तैयारी में जुट जाएं। भाजपा सरकार की ओर से किसान, मजदूर, नौकरी पेशा लोगों पर किए जा रहे अत्याचारों की जानकारी दें। इस दौरान भाजपा छोड़कर आए जिला पंचायत सदस्य हरपाल सिंह लोधी और उनके समर्थकों को, सपा के प्रदेश सचिव रहे निर्दोष चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, पारूल मलिक, सचिन यादव को बसपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि एमएलसी प्रदीप जाटव, मेरठ मंडल सेक्टर प्रभारी सोहनवीर जाटव, हुकुम सिंह, राकेश गौड़, मनोज जाटव, कपिल गौतम, कमल राजन, पूर्व विधायक चौ. गजेंद्र सिंह, इमरान अंसारी, लक्ष्मी जाटव, विनोद गिरी आदि मौजूद रहे।