विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसे में डिबाई विधायक गंभीर रूप से घायल, चालक व गनर भी चोटिल

By Punkaj Paliwal Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 26 Sep 2026 07:09 PM (IST)

डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह गंगा एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से हुए कार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। ...और पढ़ें

गंगा एक्सप्रेस-वे पर हापुड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त डिबाई विधायक सीपी सिंह की कार। सौ. प्रतिनिधि

गंगा एक्सप्रेस-वे पर हापुड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त डिबाई विधायक सीपी सिंह की कार। सौ. प्रतिनिधि

HighLights

  1. टायर फटने से कार गंगा एक्सप्रेस वे पर पोल से टकराकर हुई क्षतिग्रस्त

  2. अपनी फार्रच्यूनर कार से लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे डिवाई विधायक

संवाद सूत्र, डिबाई (बुलंदशहर)। लखनऊ से दिल्ली जा रहे डिबाई विधायक की कार गंगा एक्सप्रेस वे पर टायर फटने के कारण पोल से टकरा गई। हादसे में विधायक को गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में मौजूद चालक व गनर मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। विधायक को हापड़ के निजी अस्पताल से एम्स के लिए रेफर किया गया है।

26BUL_45.jpg RR

विधायक के छोटे भाई केसरी सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे विधायक चंद्रपाल सिंह अपनी फार्रच्यूनर कार से लखनऊ गए थे। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद शनिवार को वे चालक नत्थू सिंह व गनर अमित कुमार के साथ कार से लखनऊ से दिल्ली बैठक में सम्मिलित होने जा रहे थे। गंगा एक्सप्रेस वे हापुड़ से 20 किलोमीटर पहले थाना बीबीनगर के गांव पोटा कबूलपुर पर उनकी कार का दाहिनी ओर का पिछला टायर फट गया, जिससे कार डिवाइडर से टकराती हुई पास ही एक पोल से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि पोल टूटकर कार के पिछले हिस्से पर गिर गया। घटना में विधायक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक व गनर मामूली रूप से चोटिल हो गए। आनन फानन में उन्हें हापुड़ के देवनंदनी हास्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया। विधायक के भाई केसरी सिंह ने बताया कि विधायक को गर्दन के पास एवं पसली में चोट आई हैं।

बीबीनगर के थाना प्रभारी हिमांशु चौधरी ने बताया कि टायर फटने से हादसा हुआ है। विधायक सहित कार में मौजूद लोगों को हापुड़ के अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद विधायक सीपी सिंह को दिल्ली के एम्स अस्पताल ले गया है।