Move to Jagran APP

महिला सशक्ति के बिना पूर्ण नहीं राष्ट्र का विकास : डा. दुबे

जागरूकता कार्यक्रम के तहत डीएवी पीजी कालेज में शुक्रवार को बाल मनोविज्ञान के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बारे में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को भी जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 10:37 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:02 AM (IST)
महिला सशक्ति के बिना पूर्ण नहीं राष्ट्र का विकास : डा. दुबे
महिला सशक्ति के बिना पूर्ण नहीं राष्ट्र का विकास : डा. दुबे

बुलंदशहर, जेएनएन। जागरूकता कार्यक्रम के तहत डीएवी पीजी कालेज में शुक्रवार को बाल मनोविज्ञान के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बारे में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को भी जानकारी दी गई। डा. वीडी दूबे ने कहा कि कोई भी राष्ट्र कितनी भी उन्नति कर ले, लेकिन महिला सशक्ति नहीं तो उसका पूर्ण विकास नहीं माना जाएगा। प्राचार्य डा. वैभव जैन ने कहा कि सृष्टि के निर्माण में महिलाओं का योगदान पुरुषों के बराबर है। मनोविज्ञान की दृष्टि से महिला स्वच्छंदता की कामना नहीं करती, बल्कि वह पुरुष समाज का साथ देकर सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देना चाहती है। कार्यक्रम में डा. अर्चना सिंह, बबिता कुशवाहा, मोनिका सिंह, श्वेता शर्मा, मनीष शर्मा, दीप्ति सिंह आदि रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.