Move to Jagran APP

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने किसानों को कलक्ट्रेट में घुसने से रोक दिया इसको लेकर किसानों की पुलिस से झड़प भी हुई। काफी हंगामे के बाद भाकियू प्रतिनिधिमंडल की डीएम और एसएसपी से वार्ता कराई गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 11:33 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 06:26 AM (IST)
किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

बुलंदशहर, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने किसानों को कलक्ट्रेट में घुसने से रोक दिया, इसको लेकर किसानों की पुलिस से झड़प भी हुई। काफी हंगामे के बाद भाकियू प्रतिनिधिमंडल की डीएम और एसएसपी से वार्ता कराई गई। डीएम ने मदनपुर के किसानों की मांग पूर्ण करने का आश्वासन दिया है।

loksabha election banner

मंडी अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में दर्जनों किसान दोपहर को कलक्ट्रेट पहुंचे। किसानों का हंगामा देख पुलिसकर्मियों ने जिला पंचायत सभागार में बैठक और छठ के चलते अवकाश होने की बात कहते हुए कलक्ट्रेट का गेट बंद कर दिया। इससे नाराज किसान गेट पर ही धरना देकर बैठ गए और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंची नगर कोतवाल से किसानों की झड़प भी हुई। इसके बाद किसानों की डीएम रविद्र कुमार व एसएसपी संतोष कुमार से वार्ता कराई गई। किसानों ने खुर्जा के मदनपुर गांव में धरनारत किसानों की समस्या का समाधान करने और समान मुआवजा देने की मांग की। इसके साथ ही प्रशासन पर गन्ना कोल्हू बंद कराने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि यदि चीनी मिल समय से नहीं चलेंगे और कोल्हू बंद रहेंगे तो गेहूं की फसल में देरी हो जाएगी। डीएम रविद्र कुमार ने हिरासत में लिए गए किसानों को छोड़ने, नियम अनुसार मुआवजा दिलाने के साथ-साथ हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सतीश चौधरी, विनोद कमांडों, रूद्रा शर्मा, संजू चौधरी, शैलेंद्र आर्य, हरवीर सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.