Move to Jagran APP

काशीराम कालोनी में पानी के लिए प्रदर्शन

चार दिन से ठप पेयजल आपर्ति को लेकर नाराज महिलाओं का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 11:32 PM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 06:02 AM (IST)
काशीराम कालोनी में पानी के लिए प्रदर्शन
काशीराम कालोनी में पानी के लिए प्रदर्शन

बुलंदशहर, जेएनएन : चार दिन से ठप पेयजल आपर्ति को लेकर नाराज महिलाओं का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। हाथों में बाल्टी लेकर महिलाओं ने पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। सबसे ज्यादा परेशानी कांशीराम कालोनी में रहने वाले परिवारों को हो रही है। चार मंजिल पर बाल्टी से पानी लेकर जाना पड़ रहा है।

loksabha election banner

पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने बताया कि शहर के स्याना अड्डा स्थित पालिका के नलकूप की मोटर पिछले कई दिन से खराब है। इसके चलते पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। कई बार नगरपालिका में जाकर शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। नलकूप आपरेटर के पास जाते हैं तो जवाब मिलता है, कि मोटर खराब है। इसके चलते करीब पांच सौ परिवार पानी की परेशानी झेल रहे हैं। उर्मिला ने बताया कि सुबह बच्चे स्कूल जाते हैं उससे पहले नहाने और खाना बनाने के लिए पानी सरकारी हैंडपम्प से भरकर लाना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी काशीराम कालोनी के लोगों को हो रही है। चौथी मंजिल पर पानी चढ़ाना मुश्किल हो जाता है। पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग का कहना है कि समस्या संज्ञान में नहीं है। जलकल विभाग के कर्मचारियों को भेजकर सही कराते हैं। प्रदर्शन करने वालों में कांति, शशि, सरोज देवी, राजवती, फरजाना, बिल्लो, रुकसाना, अंगूरी, सुधा, कमलेश, नजरीन आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.