विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से ग्रस्त आठ वर्षीय बच्ची की मौत

By JagranEdited By:
Published: Mon, 16 Sep 2019 11:15 PM (IST)

बुखार से ग्रस्त आठ वर्षीय बच्ची की मौत बुलंदशहर जेएनएन सप्ताहभर पहले बुखार की चपेट में आई आठ वर्षीय बच्ची ...और पढ़ें

बुखार से ग्रस्त आठ वर्षीय बच्ची की मौत
बुखार से ग्रस्त आठ वर्षीय बच्ची की मौत

बुखार से ग्रस्त आठ वर्षीय बच्ची की मौत

बुलंदशहर, जेएनएन : सप्ताहभर पहले बुखार की चपेट में आई आठ वर्षीय बच्ची की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जानकारी होने से इन्कार कर रहे हैं।

खुर्जा के मूंडाखेड़ा चौराहा स्थित मोहल्ला मुरारीनगर निवासी नईम की आठ वर्षीय पुत्री अलविया एक निजी विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी। करीब सात दिन पहले वह बुखार की चपेट में आ गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसका उपचार सरकारी अस्पताल में कराया। उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन ने उसे एक निजी चिकित्सक से बच्ची का इलाज कराया, लेकिन फिर भी बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद परिजन उसे बुलंदशहर और उसके बाद बुलंदशहर के बाद दिल्ली के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सोमवार को बुखार से ग्रस्त बच्ची की मौत हो गई। जिसकी जानकारी होने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में बच्ची के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है।