Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी बहू, ससुर ने देखा तो फूल गए हाथ-पांव; फिर युवक कर बैठा बड़ी गलती

    Updated: Tue, 22 Apr 2025 06:29 PM (IST)

    बुलंदशहर में ससुर राजवीर सिंह ने बहू पिंकी और उसके प्रेमी पवन कुमार को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया जिससे विवाद हो गया। पवन ने राजवीर के सिर पर वार कर दिया जिससे अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे मुरारी लाल ने पवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पवन को गिरफ्तार कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

    Hero Image
    प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी बहू - प्रतीकात्मक तस्वीर।

    संवाद सूत्र, डिबाई (बुलंदशहर)। नगर के मुहल्ले में बहू व उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने पर ससुर का बहू के प्रेमी से विवाद हो गया। जिसके बाद बहू के प्रेमी ने ससुर के सिर पर किसी वस्तु से प्रहार कर घायल कर दिया। जहां अस्पताल ले जाते समय ससुर की मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक के बेटे ने आरोपित के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। नगर के मोहल्ला चौधरी खेल में रहने वाले 60 वर्षीय राजवीर सिंह पुत्र डंबर सिंह मकान बनाने में चिनाई मिस्त्री का कार्य करते थे।

    राजवीर सिंह के हैं तीन पुत्र

    राजवीर सिंह के तीन पुत्र (सबसे बडा बंटी कुमार, दूसरा मुरारी लाल व तीसरा हंसरा) है। गांव उमरारा निवासी युवक पवन कुमार का राजवीर सिंह के यहां पहले से आना जाना है। बीते सोमवार को राजवीर सिंह ने अपने छोटे बेटे हंसराज की पत्नी पिंकी व गांव उमरारा निवासी युवक पवन कुमार काे घर में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

    फिर राजवीर सिंह व पवन के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी हाथापाई में बदल गई। जिसके बाद पवन कुमार ने किसी चीज से राजवीर सिंह के सिंह में प्रहार कर दिया। जिससे राजवीर सिंह लहूलुहान हालत में नीचे गिर गए। घटना कर पवन कुमार मौके से फरार हाे गया।

    सूचना पर पहुंचे मुहल्ले के लोग राजवीर सिंह को निजी अस्पताल ले गए जहां अस्पताल ले जाते समय राजवीर सिंह की रास्ते में मौत हो गई। राजवीर सिंह की मौत के बाद स्वजन में कोहराम मच गया। राजवीर सिंह की मौत के बाद मृतक के दूसरे नंबर के बेटे मुरारी लाल ने आरोपित पवन कुमार के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

    कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि रतन सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा शव पोस्टमॉर्टम को भेजते हुये आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है इसी के साथ पिंकी से पूछताछ कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

    सीसीटीवी फुटेज में भागते दिख रहा आरोपित 

    राजवीर सिंह पर हमला करने के बाद आराेपित पवन कुमार की घर भागते हुए की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जिसकी पहचान के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

    महिला का पति नोएडा में करता है काम 

    बहू पिंकी का पति हंसराज नोएडा में कार्य करता है। हसंराज ने बताया कि घटना वाले दिन वह नोएडा गया हुआ था। फोन पर जानकारी मिलने पर वह रात को घर वापस आया है।