इंडियाज बेस्ट डांसर में नजर आएंगे खुर्जा के डांसर राजा
सोनी टीवी पर इंडियाज बेस्ट डांसर प्रोग्राम में खुर्जा के डांसर राजा नजर आएंगे। दिल्ली में हुए तीन राउंड पार करने बाद वह मुंबई स्टूडियो राउंड तक पहुंच गया है।
बुलंदशहर, जेएनएन। सोनी टीवी पर इंडियाज बेस्ट डांसर प्रोग्राम में खुर्जा के डांसर राजा नजर आएंगे। दिल्ली में हुए तीन राउंड पार करने बाद वह मुंबई स्टूडियो राउंड तक पहुंच गया है। हालांकि स्टूडियो राउंड से वह बाहर हो गए, लेकिन प्रोग्राम के जज अब एक साल तक मुंबई में राजा को डांस का प्रशिक्षण देंगे।
डोरी मोहल्ला निवासी राजा पुत्र राकेश दि वायरस डांस स्टूडियो में डांस का प्रशिक्षण लेते हैं। स्टूडियो के कोरियोग्राफर आकाश चौहान ने बताया कि सोनी के इंडियाज बेस्ट डांसर प्रोग्राम के लिए दिल्ली में चल रहे ऑडिशन के दौरान राजा ने भी आवेदन किया था। जहां पर एक के बाद एक करके राजा ने तीन राउंड पार कर लिए। जिसके बाद मुबंई में छह फरवरी को स्टूडियो राउंड के लिए राजा को बुलाया गया। जहां पर राजा ने कार्यक्रम के जज के रूप में फिल्म इंडस्ट्री की कोरियोग्राफर गीता कपूर, अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, डांस मास्टर टैरेंट सामने डांस कर अपनी प्रतिभा दिखाई। हांलाकि राजा इंडियाज बेस्ट डांसर के मेगा राउंड तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन राजा के डांस से खुश होकर टैरेंट ने एक साल तक मुंबई में डांस का प्रशिक्षण देने का वादा किया है। अब आगामी 29 फरवरी को कुछ समय के लिए राजा टीवी पर डांस करते हुए नजर आएंगे। गुरुवार को राजा का कालेज मार्ग पर माला पहनाकर स्वागत किया गया।