Move to Jagran APP

आकाशीय बिजली की मार से किसानों को बचाएगा दामिनी एप

कृषि विज्ञान केंद्र किसानों को दामिनी एप के प्रति जागरुक कर रहा है। इस एप को डाउनलोड कराने के लिए केवीके से रोजाना सभी ब्लॉक के किसानों को मैसेज भेजे जा रहे हैं और दामिनी एप डाउनलोड की सलाह दी जा रही है। एप की खासियत है कि आकाशीय बिजली गिरने से पहले ही किसानों को इसकी परिधि और समय का पता चल जाएगा। इससे जानमाल के साथ-साथ नुकसान से बचा जा सकेगा। इतना ही नहीं यह एप किसानों को सीजन की फसलों में लगने वाले रोग और इसके निदान की भी जानकारी देगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 11:57 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 11:57 PM (IST)
आकाशीय बिजली की मार से किसानों को बचाएगा दामिनी एप
आकाशीय बिजली की मार से किसानों को बचाएगा दामिनी एप

बुलंदशहर, जेएनएन। कृषि विज्ञान केंद्र किसानों को दामिनी एप के प्रति जागरुक कर रहा है। इस एप को डाउनलोड कराने के लिए केवीके से रोजाना सभी ब्लॉक के किसानों को मैसेज भेजे जा रहे हैं और दामिनी एप डाउनलोड की सलाह दी जा रही है। एप की खासियत है कि आकाशीय बिजली गिरने से पहले ही किसानों को इसकी परिधि और समय का पता चल जाएगा। इससे जानमाल के साथ-साथ नुकसान से बचा जा सकेगा। इतना ही नहीं यह एप किसानों को सीजन की फसलों में लगने वाले रोग और इसके निदान की भी जानकारी देगा।

loksabha election banner

भारतीय सरकार के मौसम सेवा विभाग एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से संचालित किसानों को एंड्रायड फोन में दामिनी एप डाउनलोड करने की सलाह दी जा रही है। भारतीय मौसम विभाग एवं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉविक्ट मौसम विज्ञान के विशेषज्ञों ने यह एप बनाया है। आकाशीय बिजली गिरने से पूर्व किसानों को यह एप सचेत कर देगा और 40 किमी की परिधि में आकाशीय बिजली की स्थिति की जानकारी देगा। इससे प्रतिवर्ष किसानों की होने वाले जानमाल के नुकसान से बचाया जा सकेगा।

40 किमी की परिधि में करता है काम

कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल ने बताया कि यह एप बिजली गिरने से पहले आपको अलर्ट करेगा। इसे गूगल प्ले स्टोर से किसी भी स्मार्ट फोन में डाउनलोड किया जा सकता है। एप डाउनलोड करते ही यह आपके लोकेशन को गूगल के जरिए ट्रेस कर लेता है। इससे 40 किलोमीटर की परिधि में यदि कहीं बिजली चमक रही हो या फिर बिजली गिरने वाली हो तो यह एप आपको बता देगा।

....

इन्होंने कहा..

दामिनी एप की बाबत किसानों को मैसेज भेजे जा रहे हैं और इसे डाउनलोड करने की सलाह दी जा रही है। इससे जानमाल की हानि से बचा जा सकेगा और सीजनली फसलों के रोग, रोगों के लक्षण और इसके निदान की जानकारी भी दामिनी एप किसानों को देगा।

-रामानंद पटेल, कृषि मौसम वैज्ञानिक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.