Move to Jagran APP

बुलंदशहर में गुब्बारे भरते समय फटा सिलेंडर, 11 बच्चे झुलसे

बुलंदशहर के एक गांव में गुब्बारे में गैस भरते समय सिलेंडर फट गया। इसकी चपेट में आने से 11 बच्चे घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनका उपचार अलीगढ़ में चल रहा है।

By Ashu SinghEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 04:16 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 04:16 PM (IST)
बुलंदशहर में गुब्बारे भरते समय फटा सिलेंडर, 11 बच्चे झुलसे
बुलंदशहर में गुब्बारे भरते समय फटा सिलेंडर, 11 बच्चे झुलसे
बुलंदशहर, जेएनएन। अरनिया क्षेत्र के नगलिया नारायनपुर गांव में गुरुवार दोपहर गुब्बारों में भरी जाने वाली गैस का सिलेंडर फट गया। इसकी चपेट में आकर 11 बच्चे झुलस गए। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
साइकिल पर आया था गुब्बारे बेचने
नारायनपुर में दोपहर बाद करीब एक बजे गुड्डा निवासी गांव रामपुर थाना चंडौस अलीगढ़ साइकिल से गुब्बारे बेचने के लिए गया था। गांव में पहुंचते ही कई बच्चे उसके पास पहुंच गए और गुब्बारे खरीदने लगे। उसने साइकिल पर रखे सिलेंडर से गुब्बारों में गैस भरनी शुरू कर दी। इसी दौरान सिलेंडर धमाके के साथ फट गया।

ग्रामीणों ने कराया इलाज  
इसकी चपेट में आकर गांव निवासी पांच वर्षीय निशा, 14 वर्षीय हिना, पांच वर्षीय अवधीर, चार वर्षीय मोहम्मद जीयर खान, आठ वर्षीय मुकद्दम, 13 वर्षीय सोहिल, 12 वर्षीय शहबाज, 15 वर्षीय रीना, छह वर्षीय जनब, आठ वर्षीय हामिद और 11 वर्षीय मेहरबान झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर घटनास्थल पर ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचित किया और झुलसे बच्चों को लेकर मुनि गांव के सीएचसी पहुंचे। यहां से चिकित्सकों ने हामिद और मेहरबान को छोड़कर झुलसे नौ बच्चों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इनमें दो बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.