Move to Jagran APP

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

सोनभद्र पीड़ितों से मिलने जा रही कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस द्वारा रोके जाने के विरोध में शनिवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 11:45 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 06:20 AM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

बुलंदशहर, जेएनएन। सोनभद्र पीड़ितों से मिलने जा रही कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस द्वारा रोके जाने के विरोध में शनिवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

loksabha election banner

निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने कहा कि प्रियंका गांधी को प्रदेश सरकार ने अलोकतांत्रिक तरीके से रोका है। वह पीड़ितों से मिलने जा रही थी, तो रोकने की क्या जरूरत थी। प्रदेश सरकार गरीबों की आवाज को दबाना चाहती है। यह स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए खतरा है। आगे आने वाली सरकारें भी यदि बदले की भावना से काम करती रही तो जनता के लिये विकास की बात कौन करेगा। कुछ पीड़ित स्वयं प्रियंका गांधी से मिलने के लिए चुनार आए। सोनभद्र के पीड़ितों को प्रियंका से मिलकर लगा कि कोई तो है जो इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। शहर अध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर ने कहा कि प्रदेश सरकार हिटलर शाही एवं तानाशाही करने पर अमादा है। पूर्व विधायक बंसी सिंह पहाड़िया ने प्रदेश सरकार की निदा की। सुशील चौधरी, राकेश भाटी, सच्चिदानंद गौड़, मनीष चतुर्वेदी, राहुल गोविल, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।

स्याना : कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा को हिरासत में लिये जाने के विरोध में नगर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। शनिवार को दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नगर स्थित बुगरासी बस स्टैंड पहुंचे। जहां कार्यकतरओं ने प्रदेश सरकार पर तानाशाही का आरोप लगते हुए सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की। कार्यकतरओं को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्यागी ने कहा कि सरकार में गुंडा राज चरम पर है। सोनभद्र में जमीनी विवाद को लेकर सरेआम दस लोगों को मौत के घाट उतार दिया जाता है। जिसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा पीड़ित परिवारों से मिलने सोनभद्र जा रही थी, लेकिन प्रदेश की तानाशाही सरकार ने प्रियंका गांधी को रास्ते में ही हिरासत में ले लिया। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के किसी भी रवैये से डरने वाली नहीं है। कार्यकर्ताओं ने बुगरासी चौराहे पर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेस नगराध्यक्ष नवीन चौहान, देवेंद्र शर्मा, साजिद चौधरी, सतीश त्यागी, सुहेल मलिक, रियाज खान, परवेज हाशमी व डा. कुवंर पाल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.