कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व को कहे अपशब्द, वीडियो वायरल
पिछले सप्ताह कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बनाए गए कुंवर तौकीर खान का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के पदाधिकारियों को अपशब्द कह रहे हैं। वायरल वीडियो पर पार्टी के साथ ही विपक्षी दलों के नेता भी खूब चटखारे ले रहे हैं।
जेएनएन, बुलंदशहर। पिछले सप्ताह कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बनाए गए कुंवर तौकीर खान का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के पदाधिकारियों को अपशब्द कह रहे हैं। वायरल वीडियो पर पार्टी के साथ ही विपक्षी दलों के नेता भी खूब चटखारे ले रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी ने कुछ दिन पहले नगर अध्यक्ष हुसैन अली को पद से हटा दिया था। अब पिछले सप्ताह शहर निवासी कुंवर तौकीर खान को नया नगर अध्यक्ष बनाया गया। नगर अध्यक्ष बनते ही तौकीर खान का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें तौकीर खान कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं। एक बार नहीं वीडियो में रुक-रुककर कई बार अपशब्द कहे हैं। इससे पार्टी में के पदाधिकारियों में खलबली मची है। साथ ही विपक्षी दलों के कार्यकर्ता भी इस पर चटकारे ले रहे हैं। कई वाट्सएप ग्रुपों पर वीडियो वायरल हो रही है। इस पर जिलाध्यक्ष टुक्कीमल खटीक ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया, जबकि नगर अध्यक्ष तौकीर खान का कहना है कि ये वीडियो पांच से छह साल पुराना है। ये तब का है जब मैं कांग्रेस की विचारधारा से नहीं जुड़ा था। मैंने इसके लिए माफी मांगी है। माफीनामा हाईकमान को भेजा जा चुका है। माफीनामे का वीडियो भी मैंने बनाकर दिया है। हालांकि माफीनामा नगर अध्यक्ष बनने के बाद का है।
विधायक व एसडीएम ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल
गुलावठी क्षेत्र के गांव बरमदनगर में जिला प्रशासन की ओर से गरीब व बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाव को 175 कंबल वितरित किए गए।
क्षेत्रीय भाजपा विधायक विमला सोलंकी व एसडीएम सदर आशीष कुमार ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। विधायक ने कहा कि गरीब व बेसहारा लोगों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। प्रदेश सरकार ने भी गरीबों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रखी है। एसडीएम सदर ने लोगों से कंबल का सदुपयोग करने पर जोर दिया। तहसीलदार सदर संजय सिंह, ब्लाक प्रमुख किरनपाल सिंह, मंगल सिंह चपराना, अमित बिधूड़ी, हरिओम डागर, यशवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।