कर्नाटक में सरकार बनने पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई
बुलंदशहर: कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने पर जिले के कांग्रेसियों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। कांग
बुलंदशहर: कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने पर जिले के कांग्रेसियों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। कांग्रेसी बोले कांग्रेस की जीत तानाशाही पर लोकतंत्र की जीत है।
शहर के राजाबाबू पार्क पर शनिवार को मिठाई बांट रहे जिलाध्यक्ष पं. सुभाष गांधी ने कहा कि तानाशाही पर लोकतंत्र की जीत हुई है। शहर अध्यक्ष मुनीर अकबर ने कहा कि राज्यपाल कर्नाटक में लोकतंत्र के वजूद की हत्या की थी। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। मौके पर पीसीसी सचिदानंद गौड़, राकेश भाटी, धर्म¨सह, रवि, केशव, नरेश, राहुल, विनोद, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
अनूपशहर: कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने का रास्ता साफ होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिव चौक पर पटाखे जलाकर तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी बनाई। जिला महामंत्री सलाम खां, यशवंत वाल्मीकि, प्रभात कौशिक, सलाम खां, यशवंत वाल्मीकि, विनय सोती, मनोज पंडित, वहीद खां, नटवर लाल, अहमद हसन, मौ. उमर, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।