Move to Jagran APP

बुलंदशहर के सिकंदराबाद में सांप्रदायिक संघर्ष, फायरिंग और पथराव

बुलंदशहर (जेएनएन)। लेनदेन को लेकर शुरू विवाद में लगातार दूसरे दिन सिकंदराबाद के सराय झांझन मोहल्ला में सांप्रदायिक टकराव हो गया।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sat, 10 Jun 2017 09:52 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jun 2017 10:41 PM (IST)
बुलंदशहर के सिकंदराबाद में सांप्रदायिक संघर्ष, फायरिंग और पथराव
बुलंदशहर के सिकंदराबाद में सांप्रदायिक संघर्ष, फायरिंग और पथराव

बुलंदशहर (जेएनएन)। लेनदेन को लेकर शुरू हुए विवाद में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार देर रात सिकंदराबाद के सराय झांझन मोहल्ला में सांप्रदायिक टकराव हो गया। दोनों पक्षों में जमकर पथराव व फायरिंग हुई। गोली लगने से युवक घायल हो गया। पुलिस को भी उपद्रवियों ने दौड़ा लिया। बाद बड़ी संख्या में फोर्स के साथ पहुंचे अफसरों ने हालात पर नियंत्रण किया।

prime article banner

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेताओं के सहारनपुर प्रवेश पर प्रतिबंध, इमरान मसूद को दौड़ाया

गुरुवार देर रात मोहल्ला सराय झांझन में दो संप्रदायों में लेनदेन के विवाद को लेकर संघर्ष में पांच लोग घायल हुए थे। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 19 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार देर रात दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव व फायरिंग हुई। उपद्रवियों ने यूपी-100 की गाड़ी पर पथराव कर डंडे बरसाए गए। पुलिस ने भागकर अपनी जान बचाई। हालात ज्यादा बिगड़ते देख आठ थानों की पुलिस बुला लेकर अफसर भी पहुंचे और तीन लोगों को हिरासत में लेकर भीड़ को खदेड़ दिया गया। 

यह भी पढ़ें: अब सहारनपुर हिंसा के आरोपी भीम आर्मी प्रमुख को मिला कांग्रेस का साथ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.