Move to Jagran APP

सीओ ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुण

दानपुर नगर के जनता इंटर कालेज में गुरुवार को सीओ वंदना शर्मा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए। इसके लिए उन्होंने कालेज में मिशन शक्ति के तहत लघु कार्यक्रम का आयोजन किया था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 02:03 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 02:03 AM (IST)
सीओ ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुण
सीओ ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुण

बुलंदशहर, जेएनएन। दानपुर नगर के जनता इंटर कालेज में गुरुवार को सीओ वंदना शर्मा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए। इसके लिए उन्होंने कालेज में मिशन शक्ति के तहत लघु कार्यक्रम का आयोजन किया था। उन्होंने कहा कि छात्राओं में आत्मविश्वास होना जरूरी है। जिससे वह स्वयं प्रताड़ित होने से बचे, और अपने आसपास में रहने वाली महिलाओं को भी प्रताड़ित होने से बचा सके। उन्होंने छात्राओं को आईटी क्राइम की जानकारी दी। प्रधानाचार्य कैलाश पवार ने विद्यार्थी जीवन में छात्राओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कोई भी परेशानी मनुष्य के हौसले से बढ़ी नहीं होती। हमें गलत लोगों से हमेशा सतर्क रहना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति छात्राओं को परेशान करता है, तो वह बिना दहशत के महिला हेल्पलाइन, डायल 100 या संबधित पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। जिससे प्रशासनिक अधिकारी तत्काल उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कर सकें, और उन्हें दुर्घटना से बचाया जा सके। कार्यक्रम में सभी अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। इस दौरान एसएसआई भंवरपाल सिंह, डा. हरिशचंद, सतीश मिश्रा, रजनीश शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.