सीएम के कार्यक्रम की तैयारी तेज, अफसरों ने लिया जायजा
लोकसभा चुनाव से पहले छह फरवरी को होने वाले भाजपा के बड़े सियासी कार्यक्रम की तैयारियों में भाजपाई जुट गए हैं।
बुलंदशहर: लोकसभा चुनाव से पहले छह फरवरी को होने वाले भाजपा के बड़े सियासी कार्यक्रम की तैयारियों में भाजपाई जुट गए हैं। साथ पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने भी सीएम के आगमन की तैयारियों के लिए तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को पालिका के अधिकारियों और सफाईकर्मियों ने गंगानगर पहुंचकर सफाई चलाया और जेसीबी से भूमि का लेबल कराया। प्रभारी डीएम एवं एडीएम ब्रजेश मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट सर्वेश गुप्ता समेत पुलिस-प्रशासन के कई अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
छह फरवरी को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही कई बड़े नेता बुलंदशहर पहुंच रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां गंगानगर स्थित पार्टी के नए दफ्तर का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही प्रदेशभर के 51 जिलों में नए बने पार्टी दफ्तरों का भी यहीं से फीता काटा जाएगा। इसके बाद सभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले होने वाला ये बड़ा सियासी कार्यक्रम है। इसको सफल करने के लिए जहां भाजपा के सभी विधायक, सांसद, जिलाध्यक्ष समेत तमाम नेता लगे हुए हैं। वहीं पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रभारी डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट दोपहर के समय कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और मंच के साथ ही हेलीपैड और पार्टी कार्यालय का जायजा लिया। नगरपालिका के कर्मचारी दिनभर जेसीबी के साथ गंगानगर में खाली पड़ी भूमि को लेवल करने में लगे रहे। एडीएम ब्रजेश ने बताया कि सफाई के लिए पालिका के कर्मचारी जुटे हुए हैं। हेलीपैड बनाने के लिए जगह देखी है। सीएम के कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी हैं। पालिका के सफाई निरीक्षक हेमेंद्र ¨सह समेत कई कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।