Move to Jagran APP

फुलप्रूफ की जाए सीएम के कार्यक्रम तैयारी: बंसल

छह फरवरी को बुलंदशहर में आयोजित होने वाले बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए शनिवार देर शाम प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 10:49 PM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 10:49 PM (IST)
फुलप्रूफ की जाए सीएम के कार्यक्रम तैयारी: बंसल
फुलप्रूफ की जाए सीएम के कार्यक्रम तैयारी: बंसल

बुलंदशहर: छह फरवरी को बुलंदशहर में आयोजित होने वाले बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए शनिवार देर शाम प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल कार्यक्रम स्थल पहुंचे। कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के बाद उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर जानकारी ली और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए।

loksabha election banner

शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे सुनील बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय कुमार नेताओं के काफिले के साथ शहर के गंगानगर पहुंचे। यहां उन्होंने सभा स्थल की भूमि, मंच का स्थान देखने के बाद भाजपा के नवनिर्मित दफ्तर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा के साथ भाजपा के नए दफ्तर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दफ्तर का निरीक्षण करेंगे और फिर हवन में पूर्ण आहुति देंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष 50 जिलों के पार्टी कार्यालयों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह सभा को संबोधित करेंगे। दफ्तर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निरीक्षण के दौरान मीडिया को एंट्री नहीं दी जाएगी। सभा की कवरेज के लिए मीडिया गैलेरी बनाई जाएगी। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोगा, मुंशीलाल गौतम, सांसद डा. भोला ¨सह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, विधायक बिजेन्द्र ¨सह, अनिल शर्मा, संजय शर्मा, वीरेन्द्र सिरोही, देवेन्द्र लोधी, पूर्व विधायक होराम ¨सह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डीके शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अजय त्यागी, लोकसभा मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, गिरीराज ¨सह, सुनील रामा, प्रोफेसर अजय गोयल, अमित वाल्मीकि समेत कई नेता मौजूद रहे।

गजरौला कार्यक्रम में पहुंचे भाजपाई

बुलंदशहर: जिलेभर के भाजपा नेता शनिवार को अमरोहा जिले के गजरौला में आयोजित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम में शिकरत करने पहुंचे। कार्यकर्ताओं की बस को जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लोकसभा मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी ने बताया कि जिलाध्यक्ष हिमांशु समेत कई विधायक और पार्टी पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता वहां पहुंचे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.