CM योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर पहुंचे, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिवार को दी सांत्वना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर के शिकारपुर स्थित रानऊ गांव में दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के स्वजन से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार से शोक संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर में दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के स्वजन से मिलने पहुंचे।
HighLights
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिकारपुर के रानऊ गांव पहुंचे।
दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के स्वजन से मुलाकात की।
जागरण संवाददाता बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर बाद शिकारपुर के गांव रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शिकारपुर के दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के स्वजन से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की।
मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर का हैलीपेड फार्म हाउस के निकट बनाया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जिले के जन प्रतिनिधि, अधिकारी व अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
गौरतलब है कि गत दो सितंबर को दिल्ली के बीएलके मैक्स अस्पताल में उपचाराधीन शिकारपुर विधायक का निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने विधायक के पुत्र से मोबाइल पर वार्ता कर दुख प्रकट किया था। जिले के ग्राम सूरजावली निवासी पूर्व वन व पर्यावरण राज्यमंत्री व शिकारपुर विधायक 63 वर्षीय अनिल शर्मा कैंसर से पीड़ित थे।
