Move to Jagran APP

आसमान में आज भी छाए रहेंगे बादल, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री

मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव से ठंड का असर बढ़ रहा है। सुबह-शाम और रात में गलन जैसा मौसम हो गया है। हालांकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है लेकिन ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने दो दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 06:20 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 06:20 PM (IST)
आसमान में आज भी छाए रहेंगे बादल, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री
आसमान में आज भी छाए रहेंगे बादल, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री

जेएनएन, बुलंदशहर। मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव से ठंड का असर बढ़ रहा है। सुबह-शाम और रात में गलन जैसा मौसम हो गया है। हालांकि, न्यूनतम तापमान बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, लेकिन ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने दो दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

loksabha election banner

पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्द हवाओं से मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। बीते कई दिनों से हवाओं के चलने से मौसम और सर्द हो गया है। बुधवार सुबह से ही कभी आसमान में बादल छाए रहे तो कभी धूप निकलती रही। दिनभर छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं हवाओं ने लोगों को अधिक ठंड का अहसास हुआ। ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर गर्म कपड़ों में नजर आए। शाम के समय मौसम और ठंडा हो गया। मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल ने बताया कि आने वाले दो दिन आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है। जिससे ठंड और बढ़ सकती है। वहीं, दिसंबर माह की शुरूआत के बाद तापमान गिरकर छह डिग्री तक पहुंचेगा। साथ ही कोहरा भी पड़ेगा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बदलते मौसम में बरतें सावधानी

मौसम का यह बदलाव लोगों की सेहत के हिसाब से ठीक नहीं है। इन दिनों सुबह-शाम और रात में अधिक ठंड और दिन में मौसम हल्का गर्म रहने से लोगों को खांसी, जुकाम ने जकड़ लिया है। अस्पताल में पहुंच रहे मरीजों को चिकित्सक विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.