Move to Jagran APP

पालिका के प्रयास से शहर ओडीएफ घोषित

नगरपालिका के प्रयास से अपना शहर ओडीएफ घोषित हो गया। अब शहर के 90 फीसद से अधिक घरों में शौचालय हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 11:29 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 06:24 AM (IST)
पालिका के प्रयास से शहर ओडीएफ घोषित
पालिका के प्रयास से शहर ओडीएफ घोषित

बुलंदशहर, जेएनएन: नगरपालिका के प्रयास से अपना शहर ओडीएफ घोषित हो गया। अब शहर के 90 फीसद से अधिक घरों में शौचालय हैं। सर्वे के बाद चिहित किए गए घरों में से 90 फीसद में पालिका ने शौचालयों का निर्माण करा दिया है। इसकी रिपोर्ट भी केंद्र और प्रदेश सरकार को भेज दी गई है।

loksabha election banner

स्वच्छता अभियान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरा जोर है, क्योंकि 2022 तक देश को खुले में शौच से मुक्त करना है। केंद्र सरकार की थीम पर नगरपालिका ने काम शुरू किया। पालिका ईओ डा. पंकज सिंह ने बताया कि वर्ष 2015-16 में हुए सर्वे के मुताबिक 1556 ऐसे घर थे। जिनमें शौचालय नहीं थे। इनमें शौचालय निर्माण का काम पालिका ने दो साल पहले शुरू किया। लेकिन बजट का अडं़गा लगने के कारण कई बार काम बीच-बीच में रुका। अब तक पालिका चिहित घरों में से 1421 घरों में शौचालयों का निर्माण कर चुकी है। इन शौचालयों के निर्माण के बाद शहर में 93.5 फीसद घरों में शौचालयों का निर्माण हो चुका है। शहर में बने शौचालयों की पूरी रिपोर्ट केन्द्र और प्रदेश सरकार को भेज दी गई है। स्वच्छता मिशन की एक मीटिग में सम्मलित होने के लिए ईओ शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे और ओडीएफ की प्रगति का प्रजेंटेशन दिया।

मेहनत रंग लाई

-स्वच्छता मिशन के तहत केन्द्र और प्रदेश की सरकारों का सपना साकार करने में पालिका ने भागीदारी की है। चेयरमैन बनने के बाद से ही शौचालय बनाने समेत शहर के विकास पर पूरा जोर दिया है। नाली, नाले, सीसी रोड, सड़क पार्क, शौचालय और सफाई पर पूरा काम हो रहा है।

-मनोज गर्ग-चेयरमैन नगरपालिका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.