Move to Jagran APP

बदला मौसम का मिजाज, सुबह-शाम होने लगा ठंड का अहसास

अक्टूबर माह में तेज धूप और गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने लगी है। न्यूनतम तापमान घटकर 16 डिग्री पहुंचने पर मौसम का मिजाज बदल गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 11:45 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 11:45 PM (IST)
बदला मौसम का मिजाज, सुबह-शाम होने लगा ठंड का अहसास
बदला मौसम का मिजाज, सुबह-शाम होने लगा ठंड का अहसास

बुलंदशहर, जेएनएन। अक्टूबर माह में तेज धूप और गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने लगी है। न्यूनतम तापमान घटकर 16 डिग्री पहुंचने पर मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह-शाम ठंड का अहसास बढ़ गया है। जिससे दिन में होने वाली गर्मी पर असर पड़ा है।

loksabha election banner

मौसम का मिजाज अब पूरी तरह बदल गया है। दिन में तेज धूप का असर कम हो गया है। हालांकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पर ही बना हुआ है, मगर न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के कारण नमी बढ़ गई है। सुबह-शाम ठंड का अहसास बढ़ने पर लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। शहर में अभी दिन में हल्की गर्माहट है, लेकिन देहात क्षेत्रों में सुबह-शाम लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। वहीं तापमान में रात के समय दोगुना अंतर हो गया है। मौसम में बदलाव होने पर लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल ने बताया कि नवंबर महीने की शुरुआत से ठंड का दिन में भी असर देखने को मिलेगा। हवा चलने पर ठंड का अहसास होगा। वहीं दो दिन बाद अधिकतम तापमान गिरावट के बाद 30 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.