भाजपा की सत्ता में दोबारा वापसी नहीं होने देंगे: चंद्रशेखर
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को दोबारा सत्ता में नहीं आने देंगे। युवाओं को सामाजिक उत्पीड़न की घटनाओं के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए।
बुलंदशहर : भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को दोबारा सत्ता में नहीं आने देंगे। युवाओं को सामाजिक उत्पीड़न की घटनाओं के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए।
बुधवार देर शाम चंद्रशेखर आजाद का भूड़ चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर चंद्रशेखर ने कहा कि नीले झंडे को किसी भी हाल में झुकने नहीं देना है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में हर हाल में भाजपा को दोबारा सत्ता में आने से रोकना है। इसके लिए धरातल पर कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों को एकजुट होना होगा। उन्होंने सामाजिक उत्पीड़न की घटनाओं के खिलाफ कार्यकर्ताओं से आवाज उठाने की बात कही। इस दौरान कैलाश गौतम, पुष्पेंद्र, सोनू, संसपाल, संदीप और विनोद आदि मौजूद रहे। पूरे देश में समान शिक्षा प्रणाली लागू हो
चंद्रशेखर आजाद ने पूरे देश में समान शिक्षा प्रणाली लागू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश में गरीब के बच्चे और अमीर के बच्चे की शिक्षा में बहुत अंतर है। देश में प्रशासनिक अधिकारी का बच्चा हो या किसी गरीब का बच्चा, दोनों को एक जैसी शिक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने शिक्षा के निजीकरण पर भी हमला बोला।