धूमधाम से मनाया गया बाबा साहब का जन्मदिवस
संवाद सहयोगी खुर्जा भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के 12
खुर्जा(बुलंदशहर): भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर के 128 वें जन्म दिवस पर रविवार को नगर वह देहात क्षेत्र में कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कई संगठन के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
नगर के सिटी स्टेशन मार्ग पर स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित विचार गोष्ठी में कैलाश भागमल गौतम ने कहा कि बाबा साहब भारत रत्न नहीं बल्कि विश्व रत्न हैं। आज बाबा साहब की बदौलत विश्व के लाखों दलितों के जीवन में नई रोशनी आई है। डा. भीमराव आंबेडकर सच्चे महान देश भक्त, महान समाज सुधारक, मानवता के पुजारी और निरपेक्षता के महान पक्षधर रहे। इसके बाद सभी ने एकमत होकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। भाकियू युवा के मेरठ मंडल अध्यक्ष एडवोकेट चौधरी अरब सिंह ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का आग्रह किया। इस मौके पर गुलाब सिंह, हरपाल सिंह, पंकज, नंद किशोर, प्रेमपाल, राजेंद्र प्रसाद, अशोक प्रधान, प्यारे लाल भारती समेत अनेक लोग मौजूद रहे।