पॉटरी नगरी में जमकर हुई आतिशबाजी
रविवार को नगर और देहात क्षेत्र में दीपावली पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।
बुलंदशहर, जेएनएन। रविवार को नगर और देहात क्षेत्र में दीपावली पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। दिनभर महिलाएं घरों की साफ-सफाई में जुटी रहीं। देर शाम लोगों ने अपने परिवार के साथ खील, गूगल, पान, हवन सामग्री, हाथी-घोड़े व मिष्ठान आदि से दिवाली का पूजन किया गया। इस मौके पर लोगों ने हवन और यज्ञ भी किये। पूजा-पाठ के दौरान लक्ष्मी, गणेश, हनुमान जी को भोग लगाया गया। घरों को दुल्हनों की तरह सजाया गया। घरों की दीवारें देशी झालरों से पूरी तरह से पटी रही। उधर आतिशबाजी पर पाबंदी के बाद भी नगर और देहात क्षेत्र के लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। दूसरी तरफ पर्व पर किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी होने की समाचार नहीं मिला। पर्व के चलते नगर और देहात क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की भी सुरक्षा के मद्देनजर ड्यूटी लगाई गई।