Move to Jagran APP

गुरु तेगबहादुर का मनाया प्रकाशोत्सव

नगर लाल तालाब स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा पर शनिवार को सिख धर्म के नौवें गुरु श्री तेगबहादुर का चार सौ साला प्रकाश उत्सव मनाया गया। कोविड प्रोटोकाल के साथ शबद कीर्तन का का आयोजन किया गया। गुरु तेगबहादुर के प्रकाश उत्सव पर शनिवार को दीवान सजाने के बाद नितनेम साहिब सुखमनी साहिब के पाठ व नौवें महल के श्लोक मुख्य ग्रंथी सलविदर सिंह द्वारा किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 May 2021 10:54 PM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 10:54 PM (IST)
गुरु तेगबहादुर का मनाया प्रकाशोत्सव
गुरु तेगबहादुर का मनाया प्रकाशोत्सव

बुलंदशहर, जेएनएन। नगर लाल तालाब स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा पर शनिवार को सिख धर्म के नौवें गुरु श्री तेगबहादुर का चार सौ साला प्रकाश उत्सव मनाया गया। कोविड प्रोटोकाल के साथ शबद कीर्तन का का आयोजन किया गया। गुरु तेगबहादुर के प्रकाश उत्सव पर शनिवार को दीवान सजाने के बाद नितनेम साहिब, सुखमनी साहिब के पाठ व नौवें महल के श्लोक मुख्य ग्रंथी सलविदर सिंह द्वारा किया गया। इसके बाद स्त्री सतसंग व हजूरी रागी जत्था भाई महेंद्रजीत सिंह ने शबद कीर्तन का गायन किया। श्री अंखंड पाठ के साथ दुनिया से कोरोना महामारी के खात्मे की अरदास की गई। जिससे दुनिया को जल्द से जल्द इस महामारी से निजात मिल सके। आनंद साहिब के पाठ व अरदास कर हुक्मनामा लिया। इसके उपरांत प्रसाद व चाय प्रसाद का अटूट लंगर किया गया। इस दौरान सचिव कुलजीत सिंह अजमानी, राजीव सिंह, अजीत सिंह अजमानी, जसमीत सिंह समेत पूरी संगत का सहयोग रहा।

prime article banner

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली कटौती से लोग हलकान

गुलावठी में गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बिजली संकट भी गहराने लगा है। दिन में कई घंटे की अघोषित विद्युत कटौती हो रही है जिससे उपभोक्ता गर्मी में हलकान है। प्रदेश की योगी सरकार ने 18 से 20 घंटे तक की विद्युत आपूर्ति के आदेश दे रखे है लेकिन जैसे दिन प्रतिदिन गर्मी के तेवर बढ़ते जा रहे है बिजली के नखरे भी बढ़ने लगे है। कई दिन से दिन में पांच से छह घंटे की विद्युत कटौती हो रही है। इसके अलावा बिजली की आंखमिचौनी व लो वोल्टेज की भी समस्या बनी हुई है। ऐसी गर्मी में विद्युत समस्या ने लोगों को हलकान कर रखा है। गर्मी में बिजली ने लोगों को रूला रखा है। विद्युत कटौती के चलते एसी, कूलर आदि शोपीस बने हुए है। लोगों ने जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन से 18 से 20 घंटे तक विद्युत आपूर्ति कराए जाने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.