पूजा-अर्चना के बाद गिफ्ट देकर मनाई दीपावली
बुलंदशहर : दीवाली पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। घर व प्रतिष्ठानों में विधिवत लक्ष्मी व गणेश सरस्व
बुलंदशहर : दीवाली पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। घर व प्रतिष्ठानों में विधिवत लक्ष्मी व गणेश सरस्वती की पूजा हुई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई व गिफ्ट देकर बधाई दी।
दीवाली पर्व पर नगर समेत देहात क्षेत्र बिजली की उपलब्धता के कारण रंग बिरंगी झालर से रोशनी से नहाया रहा। घरों के साथ प्रतिष्ठानों को विभिन्न सजावटी सामान व फूलों से सजाया गया। शुभ समय में प्रतिष्ठानों के बाद घरों में मां लक्ष्मी, गणेश व सरस्वती की पूजा की गई। उधर, बाजारों में इस दौरान हुई खरीदारी में लोगों का मिष्ठान कम गिफ्ट आइटम, ड्राईफूट्स आदि पर जोर रहा।
सिकंदराबाद: कई स्थानों पर सामुहिक रूप से दीवाली मिलन समारोह हुआ। घरों में परिवार समेत लोगों ने जमकर आतिशबाजी छोड़ी। इस दौरान एक दूसरे को पर्व की बधाई देने का दौर चला, जो देर रात तक जारी रहा। पचौता स्थित देवभूमि पर पूजा-अर्चना के लिए सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं का मेला रहा। जहां स्थनीय समेत दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने मनौती मांगी।
खुर्जा: लोगों ने दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देर शाम तक लोगों ने परिवार के साथ खील, गूगल, पान, हवन सामग्री, हाथी-घोड़े व मिष्ठान आदि से दीवाली का पूजन किया गया। पूजा-पाठ के दौरान लक्ष्मी, गणेश, हनुमान जी को भोग लगाया गया। घरों को दुल्हनों की तरह सजाया गया। घर झालरों से पूरी तरह से पटे रहे। आतिशबाजी पर पाबंदी के बाद भी नगर और देहात क्षेत्र के लोगों ने जमकर पटाखे छुड़ाए।