Move to Jagran APP

महिलाओं के हाथों से तैयार मोमबत्ती दीपावली पर करेंगी घर रोशन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सरकारी सपना अधिकारियों के प्रयास से खूब उड़ान भर रहा है। ब्लाक में दर्जनों समूह ऐसे हैं जिनमें शामिल महिलाओं ने अपने दम पर समाज में अलग पहचान बनाई है। इन महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे मसाले धूपबत्ती कपड़े मास्क जनपद समेत आसपास के शहरों में सप्लाई दिए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 06:12 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 06:12 PM (IST)
महिलाओं के हाथों से तैयार मोमबत्ती दीपावली पर करेंगी घर रोशन
महिलाओं के हाथों से तैयार मोमबत्ती दीपावली पर करेंगी घर रोशन

बुलंदशहर, जेएनएन। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सरकारी सपना अधिकारियों के प्रयास से खूब उड़ान भर रहा है। ब्लाक में दर्जनों समूह ऐसे हैं, जिनमें शामिल महिलाओं ने अपने दम पर समाज में अलग पहचान बनाई है। इन महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे मसाले, धूपबत्ती, कपड़े, मास्क जनपद समेत आसपास के शहरों में सप्लाई दिए जा रहे हैं।

loksabha election banner

अब अधिकारियों ने चार समूहों की महिलाओं को मोमबत्ती बनाने का काम दिया है। इसके लिए समूह में शामिल 36 महिलाओं को आरसेटी के कर्मचारी प्रशिक्षित कर रहे हैं। बताया गया है कि महिलाओं का यह प्रशिक्षण दस दिन में पूरा हो जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होते ही महिलाएं मोमबत्ती बनानी शुरू कर देंगी। इन मोमबत्ती का प्रयोग दीवाली पर होगा। एडीओ आइएसवी लोकचंद ने बताया कि मोमबत्ती बनाने की जिम्मेदारी ब्लाक के विनायक स्वयं सहायता समूह, अंबेडकर स्वयं सहायता समूह, माता लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह, राधाकृष्ण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.