बुलदंशहर में व्यापारी ने मंदिर में फांसी लगाकर दी जान Bulandshahr News
बुलंदशहर के गुलावठी में शुक्रवार को एक व्यापारी ने प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर स्थित शिवालय में फांसी लगाकर आत्महत्या की। सुसाइड किए जाने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
बुलंदशहर, जेएनएन। गुलावठी में एक व्यापारी ने शुक्रवार को नगर के प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर स्थित शिवालय में फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। व्यापारी द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस कर रही जांच
नगर के मोहल्ला गांधी गंज निवासी बॉबी पुत्र विष्णु कुमार पुरानी अनाज मंडी में दुकान करते थे। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे व्यापारी का शव नगर के विख्यात प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर में शिवालय में घंटे से लटका मिला। घटना की सूचना पाकर काफी लोग एकत्र हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जब परिजनों को पता चला परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की।