दबंगों ने मक्का की फसल को काटा
दानपुर चौकी दौलतपुर क्षेत्र के दानपुर गांव निवासी हरचरन पुत्र गुलाब सिंह ने चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बीती 17 मई को परिवार के साथ घर में मौजूद था।
बुलंदशहर, जेएनएन। क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र अरुण से दो दिन पहले गांव के ही 4-5 युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। औरंगाबाद जहांगीराबाद मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के पास सुरेंद्र सिंह का मक्का का खेत है। दो दिन पहले हुए विवाद के चलते दबंगों ने दो बीघा मक्का की फसल को काट डाला। पीड़ित ने इसी मामले में दो आरोपित नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, थाना क्षेत्र के गांव नंगलाकरन में शुक्रवार शाम भूमि विकास बैंक के चेयरमैन ठाकुर केपी सिंह उर्फ लाला की 12 बीघा की फसल को दबंगों ने जोत डाला। सूचना पर एसआइ सतीश चंद मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने आरोपित को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस में जुटी है।