Move to Jagran APP

अतिक्रमण पर गरजा नगर पालिका का बुलडोजर

अतिक्रमण से हांफ रही सड़कों को मूलरूप देने के लिए सोमवार की दोपहर प्रशासन और पालिका की टीम पुलिस-फोर्स के साथ सड़क पर उतरी। स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण पर बुलडोजर गरजा तो दुकानदारों में खलबली मच गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 11:24 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 06:05 AM (IST)
अतिक्रमण पर गरजा नगर पालिका का बुलडोजर
अतिक्रमण पर गरजा नगर पालिका का बुलडोजर

बुलंदशहर, जेएनएन। अतिक्रमण से हांफ रही सड़कों को मूलरूप देने के लिए सोमवार की दोपहर प्रशासन और पालिका की टीम पुलिस-फोर्स के साथ सड़क पर उतरी। स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण पर बुलडोजर गरजा तो दुकानदारों में खलबली मच गई। कई स्थानों पर अभियान का दुकानदारों ने विरोध किया तो नोकझोक भी हुई।

loksabha election banner

दोपहर करीब ढ़ाई बजे सिटी मजिस्ट्रेट विवेक मिश्र, सीओ राघवेन्द्र मिश्र, पालिका जेई महेश कुमार राहुल दो बुलडोजर लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ सड़क पर उतरे। सबसे पहले कालाआम चौराहा पर बुलडोजर पर रुका तो दुकानदार दुकानों से बाहर निकल गए। लेकिन भारी पुलिस बल देखकर कुछ बोल नहीं सके। इसके बाद कालाआम चौराहा से कलक्ट्रेट गेट से अभियान शुरू किया गया। बाजार में दोनों ओर स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटाने के साथ ही बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग्स और फ्लैक्स भी उतारे गए। इसके बाद कलक्ट्रेट गेट से डीएवी तिराहे तक अभियान चला। नाले के ऊपर बने अतिक्रमण को ध्वस्त कर सौ से अधिक बैनर, होर्डिंग्स और फ्लैक्स उतारे गए। अभियान से दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मच गई। पालिका जेई ने बताया कि जिन लोगों ने पालिका को बिना टैक्स दिए फ्लैक्स व होर्डिंग्स लगाए थे। उनको उतारा गया है। नाले से अतिक्रमण हटाया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सड़कों पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। जरुरत पड़ी तो एफआइआर भी कराएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.