विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्पीड पोस्ट और आधार कार्ड की विशेष सेवा अब रविवार को भी, डाक विभाग की नौकरीपेशा लोगों के लिए सौगात

By Jagmohan Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 16 Aug 2026 06:02 PM (IST)

डाक विभाग ने बुलंदशहर और खुर्जा में आमजन व नौकरीपेशा लोगों के लिए रविवार को भी स्पीड पोस्ट और आधार ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. डाक विभाग ने रविवार को विशेष सेवाएं शुरू कीं।

  2. बुलंदशहर और खुर्जा के मुख्य डाकघरों में सुविधा।

  3. आमजन व नौकरीपेशा लोगों को मिलेगी बड़ी राहत।

बुलंदशहर (वि.)। आमजन और नौकरीपेशा लोगों के लिए डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट और आधार कार्ड की विशेष सेवा शुरू की है। बुलंदशहर के प्रधान डाकघर और मुख्य डाकघर खुर्जा में प्रत्येक रविवार को आधार कार्ड और स्पीड पोस्ट सेवा मिलेंगी।

डाक अधीक्षक रंजीत अग्रवाल ने बताया कि आम जनता को कार्य दिवस में व्यस्तता के कारण आधार कार्ड बनवाने, अपडेट कराने या जरूरी दस्तावेज स्पीड पोस्ट करने में असुविधा का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए डाक विभाग ने रविवार के दिन भी बुलंदशहर व खुर्जा डाकघर में आधार से संबंधित सभी सेवाएं चालू रखने का निर्णय लिया है।

रविवार को इन दोनों मुख्य डाकघरों में स्पीड पोस्ट की बुकिंग सुविधा भी पूरी तरह चालू रहेगी। इससे व्यापारी, छात्र और आम नागरिक अपने आवश्यक दस्तावेज व सामग्री बिना किसी देरी के रविवार को भी आसानी से भेज सकेंगे। डाक विभाग के इस कदम से जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।