बुलंदशहर में 18 करोड़ की शत्रु संपत्ति भू-माफिया के कब्जे से मुक्त, फर्जी दस्तावेजों से किया गया था कब्जा
स्याना तहसील प्रशासन ने बुलंदशहर के तीन गांवों में लगभग 18 करोड़ रुपये की शत्रु संपत्ति को भू-माफिया से मुक्त ...और पढ़ें

स्याना में शत्रु संपत्ति को जब्त करता तहसील-प्रशासन। सौजन्य. तहसील प्रशासन
HighLights
स्याना क्षेत्र में 18 करोड़ की शत्रु संपत्ति जब्त।
भूमाफिया ने फर्जी दस्तावेजों से किया था कब्जा।
संपत्ति अब भारत सरकार के अधीन घोषित।
संवाद सूत्र, स्याना (बुलंदशहर)। तहसील क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में शनिवार को एसडीएम लालजी विश्वकर्मा के नेतृत्व में तहसील प्रशासन ने लगभग 18 करोड़ मूल्य की शत्रु संपत्ति को जब्त किया है। एसडीएम ने बताया कि तहसीलदार मनोज कुमार व अन्य अधिकारियों की टीम बनाकर पुलिस बल के साथ क्षेत्र के ग्राम चंदियाना, दौलतपुर व बसीबांगर भेजी गई थी।
जब्त की गई संपत्ति लंबे समय से शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज थी। कुछ स्थानीय लोगों व भू-माफिया ने फर्जी खतौनी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। एसडीएम ने बताया कि यह संपत्ति भारत सरकार के अधीन है। इस पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या खरीद-फरोख्त कानूनी अपराध है। तीनों गांवों से 56 शत्रु संपत्ति क्षेत्रफल 30.7899 हेक्टर लगभग 18 करोड रुपए की संपत्ति पर कब्जा प्राप्त कर बोर्ड लगा दिए गए हैं।
