Move to Jagran APP

Bulandshahr News: पाकिस्तानी सेना के दांत खट्टे करने वाले रिटायर्ड मेजर जनरल महेंद्र नाथ रावत का निधन

Major General Died पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के सुरक्षा सलाहकार रहे मेजर जनरल महेंद्र नाथ रावत का दिल्ली में उपचार के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया। मेजर जनरल एमएन रावत बुलंदशहर जिले के रहने वाल थे। 1965 में उन्‍होंने पाक के खिलाफ जंग लड़ी थी।

By Jagran NewsEdited By: PREM DUTT BHATTPublished: Sat, 01 Oct 2022 02:07 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 02:07 PM (IST)
Bulandshahr News: पाकिस्तानी सेना के दांत खट्टे करने वाले रिटायर्ड मेजर जनरल महेंद्र नाथ रावत का निधन
Bulandshahr News रिटायर्ड मेजर जनरल महेंद्र नाथ रावत का निधन हो गया।

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। Major General Died पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सुरक्षा सलाहकार रहे मेजर जनरल (पीवीएसएम) महेंद्र नाथ रावत (एमएन रावत) का दिल्ली में उपचार के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया। निधन की सूचना पर अनूपशहर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर को मस्तराम गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

loksabha election banner

दिल्‍ली में उपचार के दौरान निधन

अनूपशहर के मोहल्ला रावतान निवासी 95 वर्षीय मेजर जनरल एमएन रावत का दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया। मेजर जनरल एमएन रावत को 1927 में जन्म हुआ था। देश सेवा का जज्बा लेकर एमएन रावत सेना में भर्ती हुए थे। 1950 में हैदराबाद विलय की लड़ाई में उन्होंने हिस्सा लिया था।

1965 में पाक के खिलाफ जंग

1962 में चीन से लड़ाई में नेफा बार्डर चीनी सेना के दांत खट्टे कर दिए थे। 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में अखनूर सेक्टर में गोरखा रायफल्स का नेतृत्व कर पाकिस्तानी सेना को खदेड़ दिया था। साथ ही 1971 में स्यालकोट सेक्टर में सेना ने उनके नेतृत्व में युद्ध लड़ा था। वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सुरक्षा सलाहकार भी रहे थे। मेजर जनरल के भतीजे कर्नल दीपेन्द्र रावत ने बताया कि मस्तराम गंगाघाट पर दोपहर को अपना अंतिम संस्कार किया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.