बुलंदशहर: एलएलबी के छात्र पर लोहे की रॉड और फरसे से हमला, सात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Bulandshahr News: एलएलबी के छात्र पर लोहे की रॉड और फरसे से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
सिर और चेहरे पर गंभीर चोट।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी।
संवाद सहयोगी, खुर्जा (बुलंदशहर)। एलएलबी के छात्र पर कुछ लोगों ने लोहे की राॅड और फरसे से हमला कर लहूलुहान कर दिया। बीच-बचाव करने आए दोस्तों को भी जान से मारने की धमकी दी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस ने सात नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
क्षेत्र के मुहल्ला मुरारीनगर निवासी अनिल शर्मा ने बताया कि गुरुवार रात वह अपने मित्र अंकुर चौधरी व यशविंदर के साथ गली में सीढ़ियों पर बैठा था। अंकुर एलएलबी फाइनल वर्ष का छात्र है। इसी दौरान करीब साढ़े आठ बजे दो कार वहां आकर रूक गईं। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने अंकुर पर लोहे की राॅड और फरसे से हमला करना शुरू कर दिया।
जब उन्होंने अपने मित्र को बचाने का प्रयास किया, तो आरोपितों ने हथियार निकालकर जान से मारने की नीयत से प्रहार जारी रखे। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें लगने के कारण अंकुर मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और आरोपित मौके से फरार हो गए। घायल युवक को कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां पुलिसकर्मियों ने भी पहुंचकर जांच की। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपित गांव बगराई निवासी निशांत, सौरभ, कृष्णा, भूपेंद्र चौधरी, लाखन, झमका निवासी करन और प्रशांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
महिला के खाते से निकाले 50 हजार रुपये
खुर्जा: क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी रेनू ने बताया कि उनका पीएनबी में खाता है। विगत मंगनवार को उनके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का मैसेज आने पर उन्हें जानकारी हुई।
महिला ने बताया कि उन्होंने किसी को खाते से संबंधित कोई जानकारी भी नहीं दी। जिसके बाद भी उनके खाते से रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित महिला ने अपने स्वजन को सूचित किया और थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
