विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिश्ता ठुकराने पर युवती को दी धमकी, ब्यूटी पार्लर में की तोड़फोड़... जान से मारने की दी धमकी

By Vipin Kumar Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 25 Oct 2026 06:07 PM (IST)

बुलंदशहर में एक युवक ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर ब्यूटी पार्लर संचालिका को जान से मारने की धमकी दी ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. रिश्ता ठुकराने पर युवक ने दी धमकी।

  2. ब्यूटी पार्लर में घुसकर की तोड़फोड़।

  3. जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र की एक कालोनी निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका युवती ने रिश्ता ठुकराने पर युवक पर धमकी देने और पार्लर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवती ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कुछ समय पहले यमुनापुरम निवासी रजत पुत्र रामदास के साथ उसका रिश्ता तय करने की बात चल रही थी। बाद में आपसी बातचीत के बाद उसने इस रिश्ते से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इस बात से रंजिश रखते हुए रजत उसे परेशान करने लगा। वह फोन पर गाली-गलौज करता और धमकियां देता था। साथ ही, अज्ञात लोगों से उसका पीछा कराता था। युवती का आरोप है कि रजत कुछ असामाजिक तत्वों के साथ उसके पार्लर पहुंचा और गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी।

विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ अभद्रता की और पार्लर के अंदर तोड़फोड़ की। 18 अक्टूबर की शाम को भी आरोपितों ने उसका पीछा किया और पार्लर बंद कर शादी करने की धमकी दी। थाना पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर युवती एसएसपी के समक्ष पेश हुई और शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।