बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर भाजपा को हराने का लिया संकल्प
बसपा सुप्रीमो मायावती के 63वें जन्मदिन को सपा व बसपा कार्यकर्ताओं ने एकजुटता से मनाया। इस दौरान दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी।
बुलंदशहर: बसपा सुप्रीमो मायावती के 63वें जन्मदिन को सपा व बसपा कार्यकर्ताओं ने एकजुटता से मनाया। डीएवी तिराहा स्थित बसपा कार्यालय पर जिले का मुख्य कार्यक्रम रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेरठ के मुख्य जोन इंचार्ज कमल ¨सह राज ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के गठबंधन से भाजपा नेताओं की नींद उड़ गई है। सपा के जिलाध्यक्ष हामिद अली ने कहा गठबंधन की ताकत तभी नजर आएगी, जब दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एकजुटता से काम करेंगे। जिलाध्यक्ष कमल राजन ने दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को ईमानदारी व मेहनत से काम करते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का संकल्प दिलाया। इसके अलावा कार्यक्रम को वीरेंद्र शिरीष, सतेंद्र यादव, नफीस, यशपाल, वीर ¨सह प्रजापति, देवेंद्र भारद्वाज, गजेंद्र ¨सह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वीर ¨सह गौतम ने किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। जिले भर के हजारों लोगों मौजूद रहे।
जहांगीराबाद : नगर के मोहल्ला पुख्ता बाजार स्थित बसपा नेता इरफान अहमद गुड्डू के आवास पर सपा-बसपा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए व बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाया। पूर्व विधायक होशियार ¨सह, सपा नेता अजीत हिमांचन व कुंवर इरफान गुड्डू ने संबोधित किया। परवे•ा आलम, बसपा नगराध्यक्ष हरपाल मीणा, हा•ाी खालिद सिद्दीकी ,गुलाब व पूरन ¨सह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बीबी नगर: नगर स्थित कुशल चौहान के आवास पर बसपा व सपा कार्यकर्ताओं ने बसपा सुप्रीमो मायावती व सपा सांसद ¨डपल यादव का जन्म दिवस केक काटकर मनाया। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य कुशल चौहान, नगर अध्यक्ष दीपेर्श्वर पंडित, लोकेन्द्र ¨सधु, नरेंद्र चौहान, शैलेन्द्र चौहान,मोहित व राजकुमार सभासद आदि रहे।