Move to Jagran APP

बालिकाओं को दी पाठ्य पुस्तकें

जेएनएन बुलंदशहर गायत्री शक्ति पीठ पर जरुरतमंद बालिकाओं को अध्ययन के लिए पाठ्य पुस्तक वितरित की गई। साथ ही उन्हें पढ़ाई करने के टिप्स भी दिए गए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Sep 2021 10:13 PM (IST)Updated: Wed, 22 Sep 2021 10:13 PM (IST)
बालिकाओं को दी पाठ्य पुस्तकें
बालिकाओं को दी पाठ्य पुस्तकें

जेएनएन, बुलंदशहर: गायत्री शक्ति पीठ पर जरुरतमंद बालिकाओं को अध्ययन के लिए पाठ्य पुस्तक वितरित की गई। साथ ही उन्हें पढ़ाई करने के टिप्स भी दिए गए।

loksabha election banner

बुधवार को गायत्री परिवार खुर्जा के सदस्य मुनीश रस्तोगी शक्ति पीठ पर पहुंचीं। जहां उन्होंने जरुरतमंद बालिकाओं की सूची तैयार की। जिसके बाद उन्हें पाठ्य सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं से अन्य पाठ्य सामग्री की आवश्यकता होने पर सूचित करने की बात कही। वहीं उन्हें पढ़ाई का महत्व समझाया और उन्हें अच्छी तरह से अध्ययन करने के टिप्स भी दिए गए। इसमें पंकज रस्तोगी, प्रियंका रस्तोगी, राजेंद्र शर्मा, अनीता शर्मा, अवधेश प्रताप, पिकी जादौन, साक्षी, नेहा आदि रहे। प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम में रखे विचार

जेएनएन, बुलंदशहर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने विचार रखते हुए भाजपा सरकार पर कटाक्ष किए।

वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार से जनता परेशान है। महंगाई चरम सीमा पर है। जिसके बाद शिविर में कांग्रेस की नीतियों को समझाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसमें डा. शोएब अख्तर, जिलाध्यक्ष श्यौपाल सिंह, टुक्कीमल खटीक, देवेंद्र बजाज, नरेंद्र, रामपाल सिंह, कृष्ण कुमार, रामपाल सिंह, यसवंत, मुन्नीलाल दिवाकर, शीलू, सुधीर कुमार आदि रहे।

पर्यावरण और जलसंरक्षण के प्रति जगाई अलख

जेएनएन, बुलंदशहर: युवाओं ने पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया और पौधे लगाने की अपील की।

बुधवार को गांव नगला मोहद्दीनपुर में नेहरू युवा मंडल व व्हाइट वीजन फाउंडेशन के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पर्यावरण और जल संरक्षण को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान नेहरू युवा मंडल के अध्यक्ष अनुज राजपूत ने कहा कि भूगर्व जल का स्तर लगातर घट रहा है। ऐसे में सभी को जल बचाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। वहीं इस बात पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है कि कई ऐसे क्षेत्र हैं। जहां पर पीने के लिए स्वच्छ जल भी उपलब्ध नहीं हो पाता है। इसलिए अभी से जल बचाने की दिशा में कार्य होना चाहिए। वहीं कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी विचार रखे गए और ग्रामीणों से पौधे लगाने की अपील की गई। इसमें केके स्वामी, श्रीचंद नादान, प्रवेश राजपूत, अंकित, अमन, हरीश, गोलू, कपिल, दीपक आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.