बोलेरो की टक्कर से किशोर की मौत
अरनिया खुर्द गांव में सड़क किनारे चल रहे किशोर को बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने आरोपित चालक को बचाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया।
बुलंदशहर, जेएनएन। अरनिया खुर्द गांव में सड़क किनारे चल रहे किशोर को बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने आरोपित चालक को बचाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया।
गांव अरनिया खुर्द निवासी ध्रुव (14) पुत्र कमल सिंह शुक्रवार देर शाम गांव की ही दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। इस दौरान हाईवे-91 पर खुर्जा की तरफ से आ रहे बोलेरो चालक ने ध्रुव को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अनियंत्रित बोलेरो आगे चल रहे मैक्स वाहन जा टकराई। इससे मैक्स वाहन का चालक भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने ध्रुव और घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान किशोर ध्रुव की मौत हो गई। शनिवार सुबह किशोर के परिजन और लोग अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की बात कहते हुए हंगामा किया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। अरनिया थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।