महिला की हत्या कर शव पुआल में छिपाया
जापता महिला का शव शनिवार को गांव कहरौली के जंगल स्थित धान के पुआल में मिला। ग्रामीण हत्या करके शव को यहां लाकर छिपाने की बात कह रहे हैं।
बुलंदशहर, जेएनएन। लापता महिला का शव शनिवार को गांव कहरौली के जंगल स्थित धान के पुआल में मिला। ग्रामीण हत्या करके शव को यहां लाकर छिपाने की बात कह रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अरनिया थाना क्षेत्र के गांव क्योली खुर्द निवासी बबीता (39) पुत्री सतपाल सिंह कई वर्ष से मायके में ही रह रही थी। 20 नवंबर को महिला संदिग्ध परिस्थिति में घर से लापता हो गई थी। काफी तलाशने के बाद भी महिला का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। मामले में बबीता के पुत्र गौरव ने अरनिया थाना पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर भी दी थी। शनिवार सुबह गांव कहरौली निवासी एक व्यक्ति ने जंगल रखे गए पुआल में एक महिला का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए शव की शिनाख्त का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त गांव क्योली खुर्द निवासी बबीता के रूप में की। शव कई दिन पुराना होने के कारण उससे दुर्गध आ रही थी। अरनिया थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
........
अनुज