भाकियू लोकशक्ति ने जेवर टोल प्लाजा को किया टोल फ्री
जेवर: भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किसानों की मांगों को लेकर जेवर टोल प्लाजा पर पंच
जेवर: भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किसानों की मांगों को लेकर जेवर टोल प्लाजा पर पंचायत का आयोजन किया। समस्याओं का समाधान नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने जेवर टोल प्लाजा पर कब्जा करते हुए आगरा जाने वाले वाहनों को टोल फ्री कर दिया। जिसके बाद किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कोतवाली प्रभारी को सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की।
सोमवार सुबह 11 बजे भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज ¨सह के नेतृत्व में यमुना एक्सप्रेस-वे के जेवर टोल प्लाजा पर पंचायत का आयोजन किया गया। सूचना के बावजूद भी जेपी इंफ्राटेक के अधिकारियों के पंचायत में नहीं पहुंचने पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने 11:50 बजे टोल प्लाजा पर कब्जा जमाते हुए नोएडा से आगरा जाने वाले वाहनों को टोल फ्री करा दिया। टोल फ्री होते ही हरकत में आए टोल प्लाजा इंचार्ज संतोष पंवार व मैनेजर जेके शर्मा ने किसानों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। जेपी इंफ्राटेक के अधिकारियों ने किसानो की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने टोल प्लाजा को कब्जामुक्त कर दिया। इसके बाद किसानों ने जेवर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र ¨सह भाटी को मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर राजमल चौधरी, विनय तालान, ¨पटू त्यागी, विपिन शर्मा, राजेश उपाध्याय, रामकुमार शर्मा, दीपक चौधरी, संजय शर्मा, प्रमोद शर्मा, हरेंद्र चौधरी आदि रहे।