अधिक बढ़ गई है भाजयुमो की जिम्मेदारी : सुभाष यदुवंशी
भारतीय जनता युवा मोर्चा की क्षेत्रीय कार्ययोजना की बैठक मंगलवार को चांदपुर रोड स्थित शिव वाटिका में हुई। इसमें आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मंथन हुआ।
बुलंदशहर: भारतीय जनता युवा मोर्चा की क्षेत्रीय कार्ययोजना की बैठक मंगलवार को चांदपुर रोड स्थित शिव वाटिका में हुई। इसमें आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मंथन हुआ। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष और पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विवादों से दूर रहकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने की अपील की।
सुभाष यदुवंशी ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ रही है। भाजयुमो के लिए बड़ी योजना तैयार की गई है। विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से नेशन विद नमो, नमो वालियंटर, कमल युवा महोत्सव, कमल कप क्रिकेट प्रतियोगिता मुख्य रूप से शामिल हैं। इन कार्यक्रमों का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा और युवाओं को इससे जोड़ा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें एक बार फिर इतिहास को दोहराना है। इस बार प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर पार्टी का परचम लहराना है। कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह के विवाद से भी दूर रहता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि युवा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ के समान है। मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आमजन तक पार्टी की नीतियों को लेकर जाना है। इस दौरान राजू कालरा, दीपक दुल्हरा, धनंजय शुक्ल, कमलेश मिश्रा, वरुण गोयल, सौरभ चौधरी, अंकुर राणा, नैनी गौतम, महेश लोधी, मीनल गौतम, कुश शर्मा, जनप्रिय ¨सह, दिवाकर ¨सह आदि मौजूद रहे।