केंद्रीय मंत्री ने दिया लोस चुनाव में जीत दिलाने का मंत्र
केंद्रीय सांस्कृति व पर्यावरण मंत्री व गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट के सांसद डा. महेश शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। हाईकमान से मिले निर्देशों का अवगत करते हुए लोकसभा चुनाव में जुटने कर पीएम नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में फिर से केन्द्र में भाजपा की सरकार बनवाने का आह्वान किया।
सिकंदराबाद : केंद्रीय सांस्कृति व पर्यावरण मंत्री व गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट के सांसद डा. महेश शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। हाईकमान से मिले निर्देशों का अवगत करते हुए लोकसभा चुनाव में जुटने कर पीएम नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में फिर से केन्द्र में भाजपा की सरकार बनवाने का आह्वान किया।
मंगलवार की सायं सिकंदराबाद नगर हाईवे स्थित भाजपा कार्यालय पर केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ मंडल, बूथ अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि किसी दल के लिए कार्यकर्ता उसकी रीढ़ होते हैं। उन्होंने केन्द्र में मोदी सरकार द्वारा राष्ट्र के विकास के साथ प्रदेश के विकास हेतु लागू की कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रदेश में योगी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यक्रमों को विस्तार से बताया। हाईकमान के निर्देशों को अवगत कराते हुए जाति, आपसी मतभेद भुलाकर मिशन 2019 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
अध्यक्षता लोकसभा क्षेत्र संयोजक ठाकुर देवेन्द्र खटाना ने की। संचालन हरेन्द्र ¨सह ने किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुरेश शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक दूल्हेरा, पूर्व ब्लाक प्रमुख बलवीर भाटी, ऊषा बंसल, निधि गर्ग, दीपक गौड़, डा. नरेश शर्मा, लोकसभा मीडिया प्रभारी हेमंत शर्मा, ¨पकी बोहरा समेत सिकंदराबाद, गुलावठी व ककोड़ के नगर व देहात मंडलों के अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।