Move to Jagran APP

स्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने फहराया झंडा

भारतीय जनता पार्टी के 40वें स्थापना दिवस पर स्थानीय कार्यकारिणी और जनप्रतिनिधियों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए सीमित स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। पार्टी कार्यालय पर झंडा फहराने के साथ वंचित वर्ग की मदद और एक समय भोजन करने का संकल्प भी लिया। ऐसे ही सांसद और विधायकों ने भी अपने आवास पर झंडा वितरण किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 10:37 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2020 06:10 AM (IST)
स्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने फहराया झंडा
स्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने फहराया झंडा

बुलंदशहर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के 40वें स्थापना दिवस पर स्थानीय कार्यकारिणी और जनप्रतिनिधियों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए सीमित स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। पार्टी कार्यालय पर झंडा फहराने के साथ वंचित वर्ग की मदद और एक समय भोजन करने का संकल्प भी लिया। ऐसे ही सांसद और विधायकों ने भी अपने आवास पर झंडा वितरण किया।

loksabha election banner

गंगा नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में लॉकडाउन का पालन करने और शारीरिक दूरी बनाते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने कहा कि भाजपा स्थापना दिवस के रूप में राष्ट्र सेवा के 40 वर्ष पूरे हो रहे हैं। विचारधारा आधारित भाजपा ने अमूल्य त्याग और कठोर परिश्रम से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में कार्यकर्ताओं की मेहनत से पहचान बनाई है। उन्होंने आगे कहा कि जिला, मंडल और बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पार्टी का नया ध्वज फहराने और एक समय के भोजन का त्याग कर लॉकडाउन के दौरान कष्ट झेल रहे लोगों को वितरण करने के लिए भी प्रेरित किया। ऐसे ही स्थानीय सांसद डा. भोला सिंह ने भी अपने आवास पर पहुंचे कार्यकर्ताओं को पार्टी का नया झंडा दिया और अपने आवास पर भी नया झंडा फहराया। इसके अलावा जिलेभर के विधायक और पार्टी पदाधिकारियों ने भी झंडा फहराया। इस दौरान अजय त्यागी, नागेंद्र प्रधान, संजय गुर्जर, विकास चौहान, दीपक ऋषि, शरद त्रिवेदी, संजय माहेश्वरी, कमल मकवाना, अर्जुन सिंह, डॉक्टर संजीव अग्रवाल आदि ने शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.