Move to Jagran APP

संविधान समाप्त करने पर तुली है भाजपा: चंद्रशेखर

आजाद समाज पार्टी (असपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने रविवार दोपहर नगर के नुमाइश मैदान में आयोजित जनसभा में भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 07:00 AM (IST)
संविधान समाप्त करने पर तुली है भाजपा: चंद्रशेखर
संविधान समाप्त करने पर तुली है भाजपा: चंद्रशेखर

बुलंदशहर, जेएनएन। आजाद समाज पार्टी (असपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने रविवार दोपहर नगर के नुमाइश मैदान में आयोजित जनसभा में भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र सरकार को संविधान समाप्त करने की साजिश करने वाली सरकार बताया तो प्रदेश सरकार को भ्रष्टाचारी। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। असपा प्रत्याशी मोहम्मद हाजी यामीन के पक्ष में आयोजित जनसभा में चंद्रशेखर ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के लिए अनुसूचित और मुस्लिम समाज को मिलकर संघर्ष करना होगा। बुलंदशहर की सदर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की जीत या हार से कोई बड़ा प्रभाव सरकार पर नहीं पड़ेगा, लेकिन इससे ही प्रदेश की फिजा बदलने लगेगी। कहा कि योगी आदित्यनाथ पर प्रदेश नहीं संभल रहा है। उन्होंने बागपत में एक दारोगा के दाढ़ी रखने को लेकर हुए विवाद पर प्रदेश सरकार की आलोचना की। चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि आरक्षण को भी गुपचुप समाप्त किया जा रहा है, लेकिन असपा ऐसा होने नहीं देगी। इस दौरान प्यारे लाल जाटव, वीरेंद्र शिरीष, विनोद तेजीयान, सुनील चित्तौड़, सिकंदर बौद्ध, हिमांशु वाल्मीकि, अहसान कुरैशी, पूर्व विधायक बाबा वासुदेव सिंह, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, हाजी सब्बील, हाजी इमरान, मोहम्मद गाजी, महक सिंह, वीर सिंह गौतम, मदन पाल गौतम, हाजी मुर्तजा आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.