भाजपा सरकार में लगा भ्रष्टाचार पर अंकुश: अनिल शर्मा
भाजपा की सरकार ने प्रदेश ही नही देश में अपराध व अपराधियों की गतिविधियों पर नकेल कसने का कार्य किया है। भाजपा सरकार ने जो विकास कार्य किये वह किसी अन्य सरकार में नही हो सके हैं।
बुलंदशहर, जेएनएन। भाजपा की सरकार ने प्रदेश ही नही देश में अपराध व अपराधियों की गतिविधियों पर नकेल कसने का कार्य किया है। भाजपा सरकार ने जो विकास कार्य किये वह किसी अन्य सरकार में नही हो सके हैं। यह बात प्रदेश के राज्य मंत्री एवं शिकारपुर से विधायक अनिल शर्मा ने ब्राहम्ण समाज द्वारा नगर आयोजित स्वागत समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
कार्यक्रम में मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है जिसके लिए कोई कोर कसर नही छोड़ी जाएगी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सर्व समाज को आगे ले जाने की कार्य कर रही है। आज प्रदेश में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी पर अंकुश लगा है। मंत्री ने कहा कि जनता इसी प्रकार भाजपा का साथ देगी तो पूरे देश में रामराज्य होगा। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने उन्हें माला एवं चांदी का मुकुट पहना कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान खुशीराम शर्मा, कुश शर्मा, एड. ओमप्रकाश शर्मा, विजय भारद्वाज, आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित खुशीराम शर्मा ने तथा संचालन महेश गुप्ता ने किया।