Move to Jagran APP

भाजपा ने प्रदेश से गुंडाराज खत्म किया : स्वतंत्र देव

नुमाइश मैदान में गुरुवार को आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाल्मीकि और शोषित समाज के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 07:59 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 07:59 AM (IST)
भाजपा ने प्रदेश से गुंडाराज खत्म किया : स्वतंत्र देव
भाजपा ने प्रदेश से गुंडाराज खत्म किया : स्वतंत्र देव

बुलंदशहर, जेएनएन। नुमाइश मैदान में गुरुवार को आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाल्मीकि और शोषित समाज के लिए लगातार काम कर रहे हैं। प्रदेश की पूर्व सरकारों ने गुंडों का राज कराया। सड़कों पर गुंडे खुलेआम घूमते थे। गुंडाराज को योगी राज ने खत्म किया। पहले की सरकारों में गुंडों और माफियाओं ने जो संपत्ति बनाई थी उस पर योगी सरकार बुलडोजर चला रही है। भाजपा सरकार में माफियाओं के हौसले पूरी तरह से पस्त हैं। कोरोना महामारी काल में सरकार ने जनता का पूरा ध्यान रखा। गरीब, शोषित और पिछड़ों को भोजन दिक्कत न हो इसलिए राशन की पूरी किट बांटी गई। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री देश के लिए जीते हैं और रात-दिन काम करते हैं लेकिन सपा, बसपा और कांग्रेस षडयंत्र के तहत आरोप लगातर भाजपा सरकार को बदनाम करने में जुटी हैं। दिवंगत वीरेंद्र सिंह सिरोही की पत्नी उषा सिरोही को भारी मतों से जिताकर मोदी और योगी का सम्मान रखें। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.