Move to Jagran APP

भाजपा जिलाध्यक्ष ने शहीद स्मारक पर पौधारोपण किया

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर शहीद स्मारक पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया व क्षेत्रीय विधायक पति देवेंद्र सोलंकी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने शहीदों को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 05:54 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 05:54 PM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष ने शहीद स्मारक पर पौधारोपण किया
भाजपा जिलाध्यक्ष ने शहीद स्मारक पर पौधारोपण किया

बुलंदशहर, जेएनएन। स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर शहीद स्मारक पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया व क्षेत्रीय विधायक पति देवेंद्र सोलंकी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने शहीदों को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व उन्होंने डीएन इंटर कालेज में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया। विद्यालय में गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, देवेंद्र सोलंकी, शैलेश तेवतिया, धर्मेद्र तेवतिया, अनिल सिघल आदि वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। रमेश जैन, अशोक बिधूड़ी, राजकुमार वर्मा, मोहित जैन, अमरीश गोयल, संजीव गोयल, सचिन गर्ग, जुगनू गर्ग, विपिन गोयल, कृष्णा चौधरी, मीनू गोयल, रीता भारद्वाज, प्रिंस तेवतिया, गगन प्रजापति आदि मौजूद रहे। इसके बाद व्यापारी नेता अमरीश गोयल के आवास पर जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया का स्वागत हुआ।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.