Move to Jagran APP

पेट्रोल पंप के गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी

संवाद सूत्र, खानपुर (बुलंदशहर): बुलंदशहर रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के गोदाम में आग लग गइ

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Apr 2018 10:50 PM (IST)Updated: Sun, 01 Apr 2018 10:50 PM (IST)
पेट्रोल पंप के गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी
पेट्रोल पंप के गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी

संवाद सूत्र, खानपुर (बुलंदशहर): बुलंदशहर रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के गोदाम में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर अफरा-तफरी मच गई। लोग भागने दौड़ने लगे। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर एक घंटे में आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया।

loksabha election banner

रविवार को अपराह्न 4:30 बजे खानपुर बुलंदशहर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के गोदाम से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख वहां से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे भीड़ बढ़ने लगी। लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। लोगों ने स्थानीय स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। नगर पंचायत के पानी के टैंक भी मंगवाए गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे में बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के दौरान जबरदस्त विस्फोट की आवाजें आईं, लेकिन यह नहीं पता चल सका कि वह किस चीज की आवाज थी। कुछ लोगों का मानना है कि गैस सिलेंडर की आवाज हो सकती है। गोदाम में कोई गैस सिलेंडर रखा हो सकता है। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर लोग भागने लगे। बताया जा रहा है कि पास में पेट्रोल पंप है। उसी के बराबर में दीवार लगी हुई है। दूसरी तरफ ड्रम रखे हुए थे। इस ड्रम में पेट्रोल था या मिट्टी का तेल। इसकी जानकारी अधिकारियों ने नहीं दी है।

फायर ब्रिगेड के उपनिरीक्षक भरत ¨सह चौहान ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एसओ हरिओम ¨सह ने बताया कि पंप मालिक राजीव कुमार ने बताया कि इन्वर्टर के सर्किट से निकली ¨चगारी से आग लगी। बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। जांच के बाद पता चलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी केबी ¨सह ने बताया कि बायो डीजल का पंप है। उससे विभाग का कोई लेना देना नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.