Bulandshahr News: महिला ने गांव के युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
Bulandshahr Crime News बुलंदशहर में एक महिला ने गांव के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई।
संवाद सूत्र, अहमदगढ़: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने गांव के एक युवक पर कई दिनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए दो आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शादी का दिया झांसा
पीड़िता ने प्रार्थना-पत्र में कहा है कि गत 17 नवंबर को गांव में रहने वाला सचिन नाम का युवक उसे शादी के लिए बहला-फुसलाकर ले गया था। आरोप लगाया गया है कि गांव के ही युवक अजवीर के सहयोग से सचिन ने उसे गांव के ही किसी स्थान पर ले जाकर 12-14 दिनों तक दुष्कर्म किया था। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़िता ने नामजद आरोपी सचिन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने साथ ना रहने पर पति और बच्चे की हत्या करने की धमकी दी। उल्लेखनीय है कि गत 27 नवंबर को महिला के परिजनों ने अहमदगढ़ थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी अहमदगढ़ अतुल कुमार चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें:
Bijnor News: हर्ष फायरिंग में दुल्हन के चाचा को गोली लगी, निकाह टला, घटना के बाद घर में पसरा मातम