भाकियू किसान शक्ति ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
डिबाई तहसील पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (किसान शक्ति) के पदाधिकारियों ने चार सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम को दिया। मांगे न माने जाने पर निरंतर धरना देने की बात कही। इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।
जेएनएन, बुलंदशहर। डिबाई तहसील पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (किसान शक्ति) के पदाधिकारियों ने चार सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम को दिया। मांगे न माने जाने पर निरंतर धरना देने की बात कही। इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।
शुक्रवार को दर्जनों की तादात में तहसील पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (किसान शक्ति) के पदाधिकारियों एवं दर्जनों की संख्या में किसानों ने परिसर में धरना दिया। इसके बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम मोनिका सिंह को दिया। दिए गए ज्ञापन में बताया कि आवारा पशुओं से क्षेत्रीय लोगों में असुरक्षा व्याप्त है। आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है फसलों को बचाने के लिए किसान परिवार की महिलाएं मचान बनाकर खेतों पर रहने को मजबूर है जिससे असमाजिक तत्व सक्रिय हो गए है। पुलिस चेक पोस्ट पर आए दिन अवैध कटान के लिए ले जाए जा रहे पशुओं को पुलिस द्वारा पकड़ने के बाद वहीं छोड़ दिया जाता है जिससे आवारा पशुओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है। आवारा पशुओं की शिकायत के बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा रामघाट की गौशाला का निरीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि वहां चार से पांच गाय मौजूद थी केयर टेकर के पूछने पर उसने बताया कि गाय चरने गई है जो कि नियमानुसार सही नही है। आवारा गोवंशों को क्षेत्रीय गौशालाओं में पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। उक्त समस्याओं से किसान परेशान है तथा प्रशासन के उदासीन रवैये से किसान अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है यदि मांगों का समाधान नही हुआ तो यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा निरंतर धरना देने का कार्य किया जाएगा।